रक्षाबंधन 9 अगस्त को, पूरे दिन बांध सकते है राखी

rakhi photo freepik

रक्षाबंधन 9 अगस्त, 2025 शनिवार को मनाया जाएगा। राखी पर इस बार पूरे दिन भद्रा का प्रभाव नहीं रहेगा। यानी पूरे दिन राखी बांधी जा सकेगी।

श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि 8 अगस्त 2025 को दोपहर 2 बजकर 12 मिनट से आरंभ होगी। जबकि श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि 9 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 24 मिनट पर समाप्त होगी। इसलिए रक्षाबंधन 2025 उदया तिथि के हिसाब से 9 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा।

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 9 अगस्त को सुबह 5 बजकर 35 मिनट से दोपहर 1 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। इसके बाद भाद्रपद माह की प्रतिपदा तिथि आरंभ हो जाएगी। रक्षाबंधन के दिन भद्रा काल का साया नहीं रहेगा, क्योंकि भद्रा 8 अगस्त को दोपहर 2 बजकर 12 मिनट से आरंभ हो रही है, जो 9 अगस्त को तड़के 1 बजकर 52 मिनट तक रहेगा।

इस वर्ष रक्षाबंधन श्रवण नक्षत्र, सौभाग्य योग, बव करण और पूर्णिमा तिथि में मनाया जाएगा। चंद्रमा मकर राशि में स्थित रहेगा। विशेष बात यह है कि 1728 के बाद पहली बार 2025 में 8 ग्रहों की विशेष स्थिति बन रही है। सूर्य कर्क में, चंद्रमा मकर में, मंगल कन्या में, बुध कर्क में, गुरु और शुक्र मिथुन में, राहु कुंभ में और केतु सिंह राशि में रहेंगे। शनिवार के दिन श्रवण नक्षत्र का योग बहुत कम बनता है। 
Share on Google Plus

About Tejas India

0 comments:

Post a Comment